सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Resolution to serve in the cabinet meeting of Mathur Vaishya International

Firozabad News: माथुर वैश्य इंटरनेशनल की कैबिनेट बैठक में सेवा का संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Resolution to serve in the cabinet meeting of Mathur Vaishya International
माथुर वैश्य इंटरनेशनल की कैबिनेट मीटिंग में मंचासीन पदाधिकारी। स्रोतः संस्था - फोटो : माथुर वैश्य इंटरनेशनल की कैबिनेट मीटिंग में मंचासीन पदाधिकारी। स्रोतः संस्था
विज्ञापन
फिरोजाबाद। माथुर वैश्य इंटरनेशनल संस्था की प्रथम कैबिनेट बैठक रविवार को फिरोजाबाद क्लब में हुई। इसमें देशभर के प्रतिनिधियों ने समाजसेवा और पीड़ित मानवता की मदद का संकल्प लिया। आगरा में निर्माणाधीन अपना घर आश्रम में डायलिसिस मशीन लगवाने की घोषणा की गई।
Trending Videos


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गवर्नर अशोक गुप्ता (आगरा) और विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता रहे। बैठक में देश के 62 क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और पीआरओ सहित कुल 256 कैबिनेट सदस्यों ने प्रतिभाग किया। सभी रीजनल और जोनल पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। यहां जनता के लिए एक विशाल मेडिकल कैंप भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में शहर के 9 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं और 230 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। पैथोलॉजी टेस्ट पर भी 50 फीसदी की छूट दी गई। गवर्नर अशोक गुप्ता द्वारा सेवा कार्यों के आधार पर जनवरी और फरवरी माह के उत्कृष्ट क्लबों को सम्मानित किया गया।
बैठक का संचालन बीडी राजीव गुप्ता और निशा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में पूर्व गवर्नर राजकुमार गुप्ता, सुनील (बनारस), दिवाकर नाथ गुप्ता, एसएन गुप्ता, उमाशंकर बालाजी, शंकर गुप्ता, मनीष अलंकार, राकेश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed