{"_id":"69d37931293614fb2801b10a","slug":"cylinder-fire-turns-house-into-inferno-8-injured-in-massive-blaze-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: सिलिंडर में लगी आग ने मचाई तबाही, देखते ही देखते घर बना आग का गोला, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: सिलिंडर में लगी आग ने मचाई तबाही, देखते ही देखते घर बना आग का गोला, आठ लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार
शॉर्ट सर्किट से सिलिंडर में आग लगने के बाद पूरा मकान चपेट में आ गया और आठ लोग झुलस गए। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
घर में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
शिकोहाबाद में एटा तिराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक मकान में सिलिंडर में आग लग गई। जिससे आग पूरे मकान में फैल गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। जिनको संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
Trending Videos
थाना क्षेत्र के मोहल्ला एटा तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के सामने वाली गली ने मोहम्मद रसीद और फरीद दोनों भाई रहते हैं। दोनों भाई बिरयानी का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे घर में रखे सिलिंडर में आग लग गई। आग शार्ट सर्किट से होना बताई गई है। अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय परिवार के अधिकांश सदस्य रिश्तेदारी मौसी की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने सिकंदराराऊ हाथरस गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घर में रखे गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
शॉर्ट सर्किट के चलते हादसा होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग की घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। इस हादसे से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। मकान के अंदर रखा हुआ सभी सामान जलकर राख हो गया।