{"_id":"69b8560d5ca66461e90e643b","slug":"a-scuffle-broke-out-between-the-attendants-and-the-staff-when-the-patient-was-referred-to-the-trauma-centrea-scuffle-broke-out-between-the-attendants-and-the-staff-when-the-patient-was-referred-to-the-trauma-centre-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-170146-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रॉमा सेंटर में रेफर करने पर बवाल, तीमारदारों और स्टाफ के बीच नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रॉमा सेंटर में रेफर करने पर बवाल, तीमारदारों और स्टाफ के बीच नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में तीमारदार और स्टॉफ में होती नोकझोंक। वीडियो ग्रैव
- फोटो : ट्रामा सेंटर में तीमारदार और स्टॉफ में होती नोकझोंक। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में सोमवार देर शाम एक मरीज को वार्ड में रेफर करने की बात पर तीमारदार और अस्पताल स्टाफ आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी नोकझोंक और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
टूंडला क्षेत्र के कुछ लोग एक मरीज को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे थे। प्राथमिक उपचार के बाद जब डॉक्टरों ने मरीज को संबंधित वार्ड में रेफर किया, तो प्रक्रिया को लेकर तीमारदार भड़क गए। आरोप था कि उन्हें वार्ड में भर्ती कराने के नाम पर बेवजह परेशान किया जा रहा है। दूसरी ओर, अस्पताल स्टाफ का दावा है कि उन्होंने केवल प्रक्रिया का पालन करने को कहा था, लेकिन तीमारदारों ने अचानक गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान ही वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर विवाद सुलझाया।
फिलहाल यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि इमरजेंसी में स्टाफ के साथ अभद्रता या इलाज में लापरवाही जैसी कोई बात हुई है, तो इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. नवीन जैन, सीएमएस, जिला अस्पताल
Trending Videos