सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hazratpur OEF AGM Sudhir Meena and DGM Himmat Lal transferred

Firozabad News: हजरतपुर ओईएफ के एजीएम सुधीर मीणा और डीजीएम हिम्मत लाल का तबादला

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 17 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hazratpur OEF AGM Sudhir Meena and DGM Himmat Lal transferred
विज्ञापन
- एजीएम सुधीर कुमार मीणा का दिल्ली और शाहजहांपुर हुई डीजीएम हिम्मत लाल कुमावत की रवानगी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। रक्षा मंत्रालय के अधीन टूप कम्फर्ट्स लिमिटेड (टीसीएल) के कॉर्पोरेट मुख्यालय कानपुर से सोमवार को ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्टरी (ओईएफ) हजरतपुर के डीजीएम और एजीएम का तबादल किया गया।

एजीएम सुधीर कुमार मीणा का स्थानांतरण नई दिल्ली स्थित टीसीएल संपर्क कार्यालय में किया गया है। वहां वे डीपीएसयू भवन में विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के आगमन के दौरान विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, डीजीएम हिम्मत लाल कुमावत का स्थानांतरण ओसीएफ शाहजहांपुर के लिए किया गया है। कॉर्पोरेट मुख्यालय ने दोनों ही अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। जनरल मैनेजर (एचआर) डॉ. शशि रंजन कुमार विद्यार्थी द्वारा जारी इन आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि ये तबादले जनहित में किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिसर में तमाम चर्चाएं

हजरतपुर ओईएफ में पिछले काफी समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले दिनों एक महिला कर्मी ने एसएसपी से लेकर डीजीपी और कोर्ट तक में प्रार्थना पत्र देकर यौन शोषण के दो अधिकारियों पर आरोप लगाए थे। महिला हर रोज पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के यहां पैरवी को पहुंच रही है। इधर, महिला ने आंतरिक कमेटी पॉश को भी इस मामले में शिकायत दर्ज करा रखी है। अब एक साथ दो अधिकारियों के स्थानांतरण की खबर से फैक्टरी परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed