{"_id":"69b854c321f28d06980c35da","slug":"preparations-for-water-supply-in-summer-corporation-will-buy-15-new-tankers-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-170092-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गर्मी में जलापूर्ति की तैयारी, निगम खरीदेगा 15 नए टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गर्मी में जलापूर्ति की तैयारी, निगम खरीदेगा 15 नए टैंकर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र में खड़ा जर्जर स्थिति वाला पानी का टेंकर। संवाद
- फोटो : नगर निगम क्षेत्र में खड़ा जर्जर स्थिति वाला पानी का टेंकर। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्रीष्मकाल में निर्बाध पेयजल आपूर्ति एवं आपात स्थिति से निपटने को निगम के जलकल विभाग में तैयारी शुरू हो गई है।
आपात स्थिति के लिए वर्तमान में नगर निगम के पास लगभग 32 टैंकर हैं। वर्षों से चलन वाले 32 में लगभग 20 टैंकर जर्जर स्थिति में हैं। इन टैंकरों को हटा कर 15 नए टैंकरों की खरीद की जाएगी। नए टैंकरों की खरीद के लिए नगर निगम ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। ठेकदारों द्वारा डाली गई निविदाओं को तकनीकी परीक्षण के लिए स्टेट टेक्निकल कमेटी को भेजा गया है।
निगम सूत्रों के मुताबिक जलापूर्ति के लिए निरंतर प्रयोग के कारण टीन से बने टैंकरों में तीन-चार साल बाद ही लीकेज की समस्या आ जाती है। लीकेज की समस्या के दृष्टिगत अब स्टील की बॉडी वाले टैंकरों की खरीद की जाएगी।
लगभग एक दर्जन से अधिक टैंकर वर्षों पुराने हैं। लीकेज की समस्या के कारण जर्जर स्थिति टैंकरों को चलन से बाहर किया जाएगा। नए टैंकरों की खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
सतीश कुमार, एक्सईएन जलकल
Trending Videos