सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor misdeed Accused Arrested After Police Encounter in UP

Firozabad: किशोरी से दरिंदगी, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी; पैर में गोली लगने से हुआ घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

कंस मेला से लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ।
 

Minor misdeed Accused Arrested After Police Encounter in UP
पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में कंस मेले से लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
Trending Videos


सीओ शिकोहाबाद अवनीश कुमार ने बताया कि घटना 18 मार्च की है, जब एक व्यक्ति अपनी पुत्री के साथ हाथवंत कस्बे में कंस मेला देखने गया था। भीड़ अधिक होने के कारण किशोरी परिजनों से बिछड़ गई थी। इसी दौरान नगला कल्याण निवासी सत्यवीर उसे घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठाकर ले गया और रास्ते में डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना खैरगढ़ में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सांखिनी चौराहे के पास छिपा हुआ है और भागने की फिराक में है। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आरोपी का चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed