सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news plastic waste burning

Firozabad News: हाईवे पुल के नीचे सुलग रहा था प्लास्टिक कचरा, एफआईआर दर्ज

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
firozabad news plastic waste burning
फोटो 08कोटला चुंगी स्थित हाईवे पुल के नीचे सुलगता प्लास्टिक कचरा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण टीटीजेड में रोक के बावजूद प्लास्टिक कचरा सुलग रहा है। बुधवार की सुबह दम्मामल नगर चौराहा से कोटला चुंगी तक पुराने हाईवे पुल के नीचे एक दर्जन से अधिक स्थानों पर प्लास्टिक कचरा से आग की लपटें उठती दिखाई दीं।
Trending Videos

टीटीजेड क्षेत्र नगर निगम में कोयला,लकड़ी और प्लास्टिक कचरा सुलगाने पर प्रतिबंध हैं। निगरानी के लिए जिला स्तर पांच सदस्यीय कमेटी गठित है। कमेटी में नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी शामिल हैं। बुधवार दम्मामल नगर चौराहा से कोटला चुंगी के मध्य पुराने हाईवे पुल के नीचे लगभग 10 स्थानों पर भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन,थर्माकॉल पैकिंग आइटम सुलगते दिखाई दिए। खास बात है कि तीन वार्डों की सीमा वाले इस क्षेत्र में निगम स्वच्छता विभाग के सुपरवाइजर व निरीक्षकों की दैनिक आवाजाही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब चौराहा से कोटला चुंगी के मध्य पुराने हाईवे पुल के नीचे मंगल बाजार आयोजित होता है। सैंकड़ों पथ विक्रेता मंगलबाजार में फड़ लगाते हैं। लेकिन जरूरी जागरूकता के अभाव में पथ विक्रेताओं द्वारा विभिन्न आइटमों की पैकिंग वाले प्लास्टिक कचरा को मौके पर ही छोड़ दिया जाता है।

अधिकारी की बात-
-अज्ञात व्यक्ति की ओर से कोटला चुंगी के समीप हाईवे पुल के नीच प्लास्टिक कचरा सुलगाने की सूचना संज्ञान में आई थी। प्रतिबंध के बाबजूद प्लास्टिक कचरा सुलगाना गलत है। इस प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रविंद्र प्रताप सिंह सहायक नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed