सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traders raised their voice, city roads should be pothole-free

Firozabad News: व्यापारियों ने उठाई आवाज, गड्ढामुक्त हों शहर के मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 17 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Traders raised their voice, city roads should be pothole-free
 नगर आयुक्त को ज्ञापन देते व्यापारी नेता रवींद्रलाल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं - फोटो : नगर आयुक्त को ज्ञापन देते व्यापारी नेता रवींद्रलाल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त प्रशांत कुमार और नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय से मुलाकात कर 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos


व्यापारी नेताओं ने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने मांग की कि गैस वितरकों की कड़ी निगरानी की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किल्लत का सामना न करना पड़े और गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लग सके। शहर के प्रमुख मार्गों जैसे दम्मामल नगर, कोटला रोड, गंज मोहल्ला और चंदवार गेट की जर्जर सड़कों को तत्काल गड्ढामुक्त करने की मांग की गई। आगामी ईद और नवरात्रि के मद्देनजर कोटला चुंगी, सुभाष तिराहा और नगला बरी जैसे संवेदनशील चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया गया है, ताकि बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को जाम से बचाने के लिए व्यापारियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि किड्स कार्नर, वंडर वर्ल्ड और एमजी कॉलेज जैसे बड़े स्कूलों की छुट्टी के समय में आधा-आधा घंटे का अंतर रखा जाए। साथ ही, शहर के अंदर बड़ी बसों के प्रवेश पर रोक लगाने और ई-रिक्शा के रूट निर्धारण की मांग भी दोहराई गई।

सुबह 10 बजे से पहले कूड़ा उठाने और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की भी मांग की। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा ने किया। इस दौरान पवन दीक्षित, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, भरत तिवारी, विजय भंवानी और अतुल जैन सहित कई प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed