{"_id":"69d69f9192c1ed814702972b","slug":"a-state-of-the-art-roadways-bus-station-will-be-built-in-the-city-the-chief-minister-gave-approval-firozabad-news-c-169-1-mt11005-171958-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शहर में बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शहर में बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के लिए अच्छी खबर है। वर्षों से जर्जर और सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे पुराने बस स्टैंड की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है। सीएम योगी आदित्यानाथ की कैबिनेट ने सदर विधायक मनीष असीजा के प्रस्ताव पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के आधार पर इसे मंजूरी दे दी है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। बजट को मंजूरी व पीपीपी मॉडल के लिए कंपनी चयन के लिए नियम शर्तें जारी होने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
नया बस स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें यात्रियों के बैठने के लिए व्यवस्थित लाउंज, बेहतर पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, और अन्य वाणिज्यिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शहर के मध्य स्थित होने के कारण यह जिले की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ बनेगा और व्यापारियों व स्थानीय जनता के लिए सुगम यात्रा होगी। इसके अलावा उम्मीद यह भी जागी है कि अब फिरोजाबाद भी डिपो बनेगा और यहां एआरएम की तैनाती होगी। इसके साथ ही फिरोजाबाद से कई शहरों के लिए रोडवेज बस सेवा का विस्तार होगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X