सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A young man was attacked with an iron rod for demanding the money he had lent.

Firozabad News: उधार दिए रुपये मांगने पर युवक पर लोहे की रॉड से हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 15 Mar 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with an iron rod for demanding the money he had lent.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में उधार दिए 70 हजार रुपये वापस मांगना एक युवक को भारी पड गया। हिमांयूपुर निवासी अंकुर कुमार ने चंद्रवार गेट निवासी शशि कुमार को जून 2025 में 70 हजार रुपये उधार दिए थे। जब अंकुर ने 15 जनवरी को अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए रुपयों की मांग की, तो शशि कुमार ने उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
Trending Videos

अगले दिन 16 जनवरी को जब अंकुर अपनी पत्नी ऊषा और बच्चे के साथ डॉक्टर को दिखाकर लौट रहा था, तभी रेलवे स्टेशन के पास शशि कुमार और उसके एक अज्ञात साथी ने लोहे की रॉड से अंकुर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अंकुर का सीधा हाथ फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस और एसएसपी से शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उसने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शशि कुमार और एक अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed