सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Home guard and family members committed fraud in consolidation records

Firozabad News: चकबंदी अभिलेखों में होमगार्ड और परिजन ने किया फर्जीवाड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 15 Mar 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Home guard and family members committed fraud in consolidation records
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव भूडा आरौंज निवासी नंदलाल ने न्यायालय के आदेश पर होमगार्ड विभाग में तैनात सहायक प्लाटून रामकुमार उर्फ कुन्ना, उसके भाई लक्ष्मण सिंह, आनंद कुमार, मां कपूरी देवी और चकबंदी विभाग के कर्मचारी राजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

पीड़ित का आरोप है कि उसके पिता स्वर्गीय किशनलाल के नाम वर्ष 1940 से दर्ज करीब तीन एकड़ भूमि को आरोपियों ने मिलीभगत कर हड़प लिया। आरोप के अनुसार, चकबंदी प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने फर्जी शपथपत्र और गलत जानकारी देकर राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव करा लिए, जिससे नंदलाल के परिवार का नाम हटकर आरोपियों का नाम दर्ज हो गया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी और चकबंदी आयुक्त से भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed