सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIR lodged for sending objectionable messages to storyteller

Firozabad News: कथावाचक को आपत्तिजनक संदेश भेजने पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 15 Mar 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged for sending objectionable messages to storyteller
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
यू-ट्यूब चैनल के कमेंट बॉक्स में इटावा का आरोपी भेज रहा है मैसेज, घर जाकर की अभद्रता
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। कथावाचक के यू-ट्यूब चैनल पर कमेंट बॉक्स में आपत्तिजनक मैसेज भेज रहे युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी 915-ए, निवासी सुशील कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि उसकी बड़ी बहन सीमा शास्त्री कथावाचक है, जोकि अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। जिस पर वह धार्मिक कार्यक्रमों से संबंधित वीडियो अपलोड करती हैं। आरोप है कि एक युवक, जिसकी आईडी अनिल विधायक के नाम से है, वह पिछले कई दिनों से उनके चैनल पर आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था। शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे करीब आरोपी युवक अनिल कुमार निवासी ग्राम पंडारी, थाना सैफई, जिला इटावा कथावाचक के घर जा पहुंचा। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा निकाल लिया। आरोपी ने महिला कथावाचक के साथ गाली-गलौज, मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कथावाचक के भाई ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed