सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused of misbehaved child caught in encounter

UP: कमरे में बच्ची से गलत काम करने की कोशिश, पुलिस ने सिखाया सबक; मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sun, 22 Mar 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

बच्ची से गलत हरकत करने के आरोपी ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Accused of misbehaved child caught in encounter
मुठभेड़ में पकड़ा आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में बच्ची को बहला- फुसलाकर गलत कार्य करने के उद्देश्य से कमरे में ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के महज छह घंटे के भीतर मुठभेड़ के दाैरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।
Trending Videos


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया शुक्रवार को थाना उत्तर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बच्ची को फल खिलाने का लालच देकर कमरे में ले जाकर गलत काम करने के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर थाना उत्तर में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि घटना में वांछित आरोपी मोहम्मद फरमान निवासी नैनी ग्लास असरफगंज गली नंबर- सात थाना रसूलपुर बच्चू बाबा सरस्वती मंदिर के पीछे प्रकाश नगर में छिपा हुआ है। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को करीब आता देख आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ट्रामा सेंटर भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक रितिक शर्मा, मुख्य आरक्षी कौमल सिंह, कांस्टेबल विजय कुमार, धर्मेंद्र और सचिन खौकर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed