सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Wife left with her lover after one year of marriage in Firozabad

UP: शादी के एक साल बाद प्रेमी संग गई पत्नी, थाने में पति बोला- वह मोहित से करती है प्यार, अब मिल रही ऐसी धमकी

अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: Akash Dubey Updated Mon, 30 Mar 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
सार

एक युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पत्नी प्रेमी संग फरार हो गई। इसके बाद से मिल रही धमकियों से वह परेशान हो गया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

Wife left with her lover after one year of marriage in Firozabad
पति ने पत्नी पर प्रेमी संग भागने का लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर क्षेत्र के टापाखुर्द निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ चली गई है। उसका प्रेमी उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

Trending Videos

टापाखुर्द, कोटला रोड निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2025 को एटा निवासी युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी कहती थी कि वह मैनपुरी निवासी अपने रिश्तेदार मोहित से प्यार करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों अपने प्रेमी मोहित के साथ चली गई। इस घटना में महिला के मायके पक्ष के कुछ रिश्तेदारों पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि आरोपी अब फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो उसे भेज रहा है और गोली मारने की धमकी दे रहा है। 

पीड़ित ने पुलिस को साक्ष्य के तौर पर कॉल रिकॉर्डिंग की सीडी भी सौंपी है। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed