सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Wife eloped with lover after one year of marriage

Firozabad News: शादी के एक साल बाद प्रेमी के साथ गई पत्नी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Wife eloped with lover after one year of marriage
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के टापाखुर्द निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ चली गई है। उसका प्रेमी उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
Trending Videos


टापाखुर्द, कोटला रोड निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2025 को एटा निवासी युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी कहती थी कि वह मैनपुरी निवासी अपने रिश्तेदार मोहित से प्यार करती है। पिछले दिनों अपने प्रेमी मोहित के साथ चली गई। इस घटना में महिला के मायके पक्ष के कुछ रिश्तेदारों पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि आरोपी अब फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो उसे भेज रहा है और गोली मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस को साक्ष्य के तौर पर कॉल रिकॉर्डिंग की सीडी भी सौंपी है। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed