{"_id":"69d6a015ffc78b5c05050a55","slug":"action-taken-against-16-accountants-for-negligence-in-farmer-registry-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-172017-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 16 लेखपालों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 16 लेखपालों पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने जसराना तहसील के 16 लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को शासन स्तर से हुई वर्चुअल मीटिंग में स्पष्ट किया गया कि कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब फार्मर रजिस्ट्री कराना जरूरी है। उप निदेशक कृषि सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के अभाव में भविष्य में किसानों को सरकारी मदद प्राप्त करने में कठिनाई होगी। इधर, जिलाधिकारी रमेश रंजन ने समीक्षा बैठक के दौरान तहसील जसराना के 16 गांवों (नवादा, भेरी, अकबरपुर, कुतुकपुर, अजयपुर, सिलौटा, जाजूमई आदि) में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति शून्य पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी ने इसे शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही मानते हुए संबंधित 16 लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों और कृषि विभाग के कार्मिकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने यह भी पाया गया कि ग्राम छपरा और भदाऊ के लेखपालों के पास न तो अवशेष किसानों की सूची थी और न ही उन्होंने खतौनी से मिलान किया था।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X