सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Angered by giving testimony, people beat up woman and husband outside the court premises, FIR lodged against three

Firozabad News: गवाही देने से नाराज लोगों ने कोर्ट परिसर के बाहर महिला व पति को पीटा, तीन पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 21 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Angered by giving testimony, people beat up woman and husband outside the court premises, FIR lodged against three
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मटसैना थाने में खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम खेरिया शिकमी फरीदा निवासी नीलू धनगर ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसने धीरज आदि के खिलाफ पूर्व में दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी 19 जून को कोर्ट में सुनवाई थी।

दोपहर करीब 12:10 बजे जब पीड़िता कोर्ट रूम में अपनी गवाही पूरी करके बाहर निकली, तो पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी धीरज, उसके पिता सत्यराम और मां ज्ञानश्री ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़िता के पति और मुख्य गवाह कर्मवीर सिंह ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने कोर्ट परिसर के बाहर ही उन्हें लात-घूंसों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों ने अगली तारीख पर गवाही देने आने पर जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल बीच-बचाव किया। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed