सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Auto collided, three farmers injured

Firozabad News: ऑटो ने मारी टक्कर,तीन किसान घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 04 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Auto collided, three farmers injured
विज्ञापन
टूंडला। कोहरे के बीच खेत की रखवाली करने गए तीन किसानों को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों किसान घायल हो गए। वहीं, चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
Trending Videos

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार चंडेश्वर गदलपुरा निवासी सतेंद्र सिंह, भूपेंद्र और बलराम मंगलवार रात्रि आठ बजे करीब खेतों की रखवाली करने जा रहे थे। इस बीच घना कोहरा होने पर तेज रफ्तार जा रहा ऑटो उन्हें नहीं देख पाया। नीलेश ज्वैलर्स की दुकान के सामने ऑटो ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों किसान घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुन ग्रामीण वहां पहुंचते उससे पूर्व ही चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। परिजन घायलों को उपचार के लिए ले गए। घायलों ने अज्ञात ऑटो चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि तहरीर की जांचकर कार्रवाई की जा रही है। ऑटो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed