सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Newborn Baby Found Abandoned in Firozabad Village

शादी न सात फेरे: बिन ब्याही मां बन गई किशोरी, पन्नी में बांधकर मैदान में फेंकी नवजात, तब खुला घिनौना राज

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार

फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में एक किशोरी बिन ब्याही मां बन गई और समाज के डर से उसने नवजात बच्ची को प्लास्टिक की पन्नी में बांधकर खुले मैदान में फेंक दिया। नवजात के मिलने पर पुलिस जांच में पूरा मामला सामने आया और आगे की कार्रवाई की गई।
 

Newborn Baby Found Abandoned in Firozabad Village
छात्रा (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बिन ब्याही मां बन गई। उसने पाप छिपाने के लिए जन्मी नवजात बच्ची को प्लास्टिक की पन्नी में बंद करके खुले मैदान में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने परिजन की तहरीर के आधार पर आरोपी शादीशुदा युवक के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट एवं भ्रूण की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
Trending Videos

थाना प्रभारी नगला खंगर गिरीश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर मैदान में एक फरवरी को एक नवजात बालिका प्लास्टिक की पन्नी में बंद मिली थी। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने उक्त बालिका को लाकर उसका उपचार के लिए भर्ती करा दिया। उसका कोई जब दावेदार नहीं निकला तो पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच के दौरान उक्त किशोरी के पास पहुंच गई जिसके साथ घटना हुई थी। पुलिस ने किशोरी से पूछा तो उसने हकीकत पुलिस को समक्ष बयां कर दी। किशोरी के साथ शादीशुदा युवक कन्हैया उर्फ रोहित ने दुष्कर्म किया था। उससे वह गर्भवती हो गई थी। समाज से बचने के लिए उसने बालिका को जन्म देने के बाद चुपचाप उसे प्लास्टिक की पन्नी में बंद करके फेंक दिया था।

पुलिस ने परिजन को हकीकत बताई तो फिर पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में किशोरी से दुष्कर्म,एससीएसटी एक्ट एवं भ्रूण की हत्या का प्रयास का मामला दर्जकर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी कन्हैया उर्फ रोहित को भदान चौराहे के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed