सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Investigation into high blood pressure case stalled even after 20 days

Firozabad News: बीपी हाई दिखाने के मामले में जांच 20 दिन बाद भी ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 04 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Investigation into high blood pressure case stalled even after 20 days
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सौ शैया महिला अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत 27 प्रसूताओं का फर्जी तरीके से हाई बीपी दिखाकर डेटा अपलोड करने के मामले की जांच ठंडे बस्ते में है।
Trending Videos

सीएमओ डॉ. रामबदन राम द्वारा 14 जनवरी को गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी (सीएमएस डॉ. नवीन जैन, एसीएमओ डॉ. केके वर्मा और कोऑर्डिनेटर अतुल दीक्षित) ने 20 दिन बीतने के बाद भी न तो फाइलों की पड़ताल की और न ही बयान दर्ज किए। मामले में अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं। सीएमएस अन्य सदस्यों के न आने की बात कह रहे हैं, वहीं सीएमओ इसे महिला अस्पताल का आंतरिक मामला बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सेवा से हटाई गई आरोग्य मित्र हिना नूरी द्वारा आउटसोर्स कंपनी के कोऑर्डिनेटर पर धमकाने और दबाव बनाने के लगाए गए गंभीर आरोपों की भी कोई सुध नहीं ली गई है। पोर्टल पर फर्जी डेटा फीडिंग और डॉक्टरों के हस्ताक्षरों के सत्यापन जैसी महत्वपूर्ण जांच प्रक्रिया अधिकारियों की शिथिलता के कारण आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed