सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Binauli Yatra was taken out for five initiates

Firozabad News: पांच दीक्षार्थियों की निकाली गई बिनौली यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Binauli Yatra was taken out for five initiates
फोटो दीक्षा​र्थियों की गोद भराई करते श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी। - फोटो : फोटो दीक्षा​र्थियों की गोद भराई करते श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जैन तीर्थ स्थल शिखरजी में जैनाचार्य वसुनंदी महाराज के सानिध्य में 27 अप्रैल को दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पांच दीक्षार्थी दीक्षा लेंगे। रविवार को भव्य बिनौली यात्रा निकाली गई। जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया।
Trending Videos

दीक्षार्थियों में भैया विमल प्रकाश (फिरोजाबाद) और महेंद्र जैन (कलकत्ता) शामिल हैं। जबकि सुधर्म प्रभा, शशि प्रभा (अजमेर), दिव्य प्रभा और विमल प्रभा दीक्षा ग्रहण करेंगी। दीक्षा समारोह के अवसर पर शहर में भव्य बिनौली यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ श्री दिगंबर जैन मंदिर, इंद्रा कॉलोनी से हुआ और यह नसियाजी, गांधी नगर, सदर बाजार होते हुए श्री चंद्रप्रभु दिगंर जैन मंदिर खिड़की पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान दीक्षार्थियों की जगह-जगह गोद भराई का आयोजन किया गया। इस दौरान विनोद कुमार जैन, अजय कुमार जैन और ललितेश जैन सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed