{"_id":"6a416610f4d5c4d09c08d161","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-she-was-married-two-months-ago-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-178311-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दो महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दो महीने पहले हुई थी शादी
Sun, 28 Jun 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
महिला करिश्मा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के ग्राम पारौली में शनिवार रात महज दो माह पहले दुल्हन बनकर आई एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकने से मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर लापता हैं। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मैनपुरी के थाना दन्नाहार के ग्राम जवापुर निवासी अभिषेक ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी बहन करिश्मा की शादी बीते दो महीने पहले थाना जसराना के ग्राम पारौली निवासी करन के साथ की थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और एक मोटरसाइकिल व सोने की जंजीर की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर करिश्मा को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
भाई अभिषेक का आरोप है कि शनिवार की रात मांग पूरी न होने पर राकेश, नेकस, मुकेश, कमलेश, शिवा और सूरज ने मिलकर करिश्मा की बेरहमी से हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच कभी कोई बड़ा विवाद देखने को नहीं मिला। करिश्मा का पति करन करीब 15 दिन पहले ही मुंबई में काम पर गया हुआ है। सीओ प्रेमशंकर पांडेय का कहना है कि मायके पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।