{"_id":"6a4165c61a3be9716603fe54","slug":"boy-drowns-in-canal-while-bathing-search-underway-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-178310-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नहाते समय बालक नहर में डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नहाते समय बालक नहर में डूबा, तलाश जारी
Sun, 28 Jun 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
बच्चे के नहर में डूबने की सूचना पर पहुंचे परिजन। संवाद
- फोटो : बच्चे के नहर में डूबने की सूचना पर पहुंचे परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना जसराना क्षेत्र के ग्राम मकरओ में रविवार को जंगल में लकड़ी बीनने गया एक सातवर्षीय बालक नहर में नहाते समय गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद से स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से बालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
ग्राम मकरओ निवासी धर्मजीत का सात वर्षीय पुत्र ऋतिक रविवार को गांव के ही अपने कुछ दोस्तों के साथ पास के जंगल में सूखी लकड़ी बीनने के लिए गया था। लकड़ी बीनते-बीनते बच्चे खेलते हुए पास से गुजर रही नहर के किनारे पहुंच गए। ऋतिक अपने दोस्तों के साथ कपड़े उतारकर नहर के पानी में उतर गया और नहाने लगा।
नहाते समय ऋतिक गहरे पानी की ओर चला गया। पानी का तेज बहाव होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूबने लगा। उसे पानी में डूबता देख किनारे पर मौजूद उसके दोस्तों के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और स्थिति को भांपते हुए बालक को बचाने के लिए नहर के पानी में छलांग लगा दी। हालांकि, काफी देर तक हाथ-पैर मारने के बाद भी बालक का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू जारी, आसपास के गांवों में अलर्ट
सूचना मिलते ही ऋतिक के परिजन बदहवास होकर नहर की तरफ भागे। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर जसराना थाना पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नहर में उतारा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि बालक की तलाश के लिए रेस्क्यू लगातार जारी है। नहर के तेज बहाव को देखते हुए जलधारा की दिशा में आगे पड़ने वाले आसपास के अन्य गांवों और थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि बालक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ पीड़ित माता-पिता को ढांढस बंधाने में जुटी है। सीओ प्रेम प्रकाश पांडेय के अनुसार बालक की तलाश की जा रही है।