{"_id":"69dd3784249ced066d014da2","slug":"business-worth-rs-200-crore-expected-on-akshaya-tritiya-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-172338-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अक्षय तृतीया पर 200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अक्षय तृतीया पर 200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के लिए वाहन की बुकिंग कराने पहुंचे ग्राहक। संवाद
- फोटो : अक्षय तृतीया के लिए वाहन की बुकिंग कराने पहुंचे ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया के पावन पर्व को लेकर जिले के बाजारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:15 बजे तक रहेगी। रविवार का दिन होने के कारण व्यापारियों को इस बार रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की उम्मीद है। कुल कारोबार का अनुमान 200 करोड़ रुपये से अधिक लगाया जा रहा है।
राधा मोहन मंदिर के महंत पंडित मोहित शास्त्री के अनुसार, खरीदारी के लिए 19 अप्रैल को दोपहर 1:20 से 2:50 बजे तक का समय सर्वश्रेष्ठ है। सराफा बाजार में सोने-चांदी की मांग चरम पर है। सराफा कारोबारी सुनील अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष के 70-80 करोड़ के मुकाबले इस बार अकेले सराफा सेक्टर में 150 करोड़ के व्यापार की संभावना है। वहीं, बिहारी मंदिर के महंत पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने इस दिन दान और जल से भरे कलश के पूजन को विशेष फलदायी बताया है।
अलग-अलग सेक्टर का हाल
सराफा बाजार में 50 फीसदी उछाल की उम्मीद : आभूषणों और चांदी के सिक्कों के लिए शोरूम्स पर ग्राहकों की भारी भीड़ है। इस बार डिजाइनरों आभूषणों की एडवांस बुकिंग पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है।
ऑटोमोबाइल: 300 कारों की होगी डिलीवरी : कार शोरूम के मैनेजर विपिन कुमार ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन के लिए जिले में लगभग 300 कारों की बुकिंग हो चुकी है। ऑटो सेक्टर में करीब 50 करोड़ रुपये के टर्नओवर का अनुमान है।
रियल एस्टेट में निवेश की होड़ : संपत्ति खरीदना शुभ मानते हुए लोग प्लॉट और फ्लैट्स की जमकर बुकिंग करा रहे हैं। रियल एस्टेट कारोबारी संजीव जैन के अनुसार, प्रतिदिन औसतन 50 से अधिक इंक्वायरी और 10 नई बुकिंग हो रही हैं।
Trending Videos