{"_id":"69e5ad84a556e128720eb319","slug":"exams-begin-but-application-process-still-open-chaos-over-admit-card-errors-at-dr-bhimrao-ambedkar-universit-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा विश्वविद्यालय में गजब का हाल: छात्र परीक्षा दें या फॉर्म सुधारें, एडमिट कार्ड में गड़बड़ी से हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विश्वविद्यालय में गजब का हाल: छात्र परीक्षा दें या फॉर्म सुधारें, एडमिट कार्ड में गड़बड़ी से हंगामा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षाएं शुरू होने के बावजूद फॉर्म भरने और एडमिट कार्ड में गड़बड़ी के कारण छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने अव्यवस्था और परीक्षा नियंत्रक की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई है, जबकि विश्वविद्यालय ने सुधार प्रक्रिया जारी होने की बात कही है।
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होते ही अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं। एक ओर परीक्षा केंद्रों पर छात्र प्रश्नपत्र हल कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में छात्र अब भी आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। चौंकने वाली बात ये है कि इस बार परीक्षा शुरू होने के बाद भी फॉर्म भरे जा रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय की तैयारी और समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Trending Videos
समर्थ पोर्टल पर आवेदन करते समय कई छात्रों के विषय सही ढंग से जुड़ ही नहीं पा रहे। कुछ छात्रों के एडमिट कार्ड से विषय गायब हो गए हैं, तो कुछ के फॉर्म अधूरे रह गए हैं। ऐसे में छात्र असमंजस में हैं कि वे किस पेपर में शामिल हों और किसे छोड़ दें। इन समस्या को लेते हुए छात्र विश्वविद्यालय के चक्कर भी काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र नितिन ने बताया कि एडमिट कार्ड जब डाउनलोड किया तो उसमें दो ही विषय आए तीसरा विषय गायब हो गया अब विश्वविद्यालय में उसको सही करने के लिए पत्र दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि पोर्टल पर आई समस्याओं के कारण फॉर्म समय पर नहीं भरे जा सके, इसलिए छात्रों को अतिरिक्त अवसर दिया गया है।
विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि परीक्षाएं शुरू होने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र अब भी परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह रहे हैं। छात्र लगातार विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। आरोप लगाया कि परीक्षा शुरू होने के दिन से ही परीक्षा नियंत्रक अपने कार्यालय में मौजूद नहीं हैं, जिसके चलते छात्रों को भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब परीक्षा नियंत्रक छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध ही नहीं हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
एडमिट कार्ड से भी परेशान
कई छात्रों के एडमिट कार्ड में परीक्षा का समय गलत दर्ज होने के कारण वे निर्धारित समय से अलग समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच रहे हैं। वहीं, कुछ छात्रों के विषय ही एडमिट कार्ड से गायब हैं, जिससे वे अपनी परीक्षा को लेकर पूरी तरह असमंजस में हैं। इस पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि शिकायतें मिलने पर सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कई मामलों में संशोधन भी किया गया है। जिसे आपत्ति है वह शिकायत लेकर आएं उनका निस्तारण किया जाएगा।
कई छात्रों के एडमिट कार्ड में परीक्षा का समय गलत दर्ज होने के कारण वे निर्धारित समय से अलग समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच रहे हैं। वहीं, कुछ छात्रों के विषय ही एडमिट कार्ड से गायब हैं, जिससे वे अपनी परीक्षा को लेकर पूरी तरह असमंजस में हैं। इस पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि शिकायतें मिलने पर सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कई मामलों में संशोधन भी किया गया है। जिसे आपत्ति है वह शिकायत लेकर आएं उनका निस्तारण किया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X