{"_id":"69b407f951f127c272076b8e","slug":"citizens-will-also-get-the-option-of-self-enumeration-firozabad-news-c-169-1-mt11005-169827-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प भी मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प भी मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
डायट परिसर में जनगणना का प्रशिक्षण शिविर में मंचासीन अधिकारी। संवाद
- फोटो : डायट परिसर में जनगणना का प्रशिक्षण शिविर में मंचासीन अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
जिले में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जनगणना को पूरी तरह हाईटेक और डिजिटल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), नगला अमान में प्रथम चरण के मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ जिला जनगणना अधिकारी (अपर जिलाधिकारी) द्वारा किया गया। इस बार की जनगणना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प भी प्राप्त होगा।
एडीएम विशु राजा ने बताया कि जनगणना को सुगम और त्रुटिहीन बनाने के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक) ने विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रिएटर वेब एप्लीकेशन के माध्यम से मकानों के सूचीकरण का कार्य होगा। जनगणना के दौरान प्रगणकों को कुल 33 प्रश्नों की ऑनलाइन प्रविष्टियां भरनी होंगी।
मोबाइल एप से रियल टाइम डेटा अपलोड
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार अनुरागी, योगेंद्र कुमार एवं अश्वनी जैन ने एचएलओ मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में बताया कि यह 16 भाषाओं में उपलब्ध है और एंड्रॉयड व आईओएस दोनों पर काम करेगा। इसके माध्यम से फील्ड से सीधा डेटा सर्वर पर अपलोड किया जा सकेगा। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत वेब पोर्टल भी तैयार किया गया है, जिससे अधिकारी डैशबोर्ड पर रियल टाइम प्रगति देख सकेंगे।
7 मई से शुरू होगा स्व-गणना का विकल्प
कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय लखनऊ के जिला प्रभारी अजीत सिंह एवं सह-जिला प्रभारी शनि कुमार राय ने प्रशिक्षण की गंभीरता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि 7 मई से 21 मई 2026 आम नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी गणना कर सकेंगे। 22 मई से 20 जून 2026 प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य करेंगे।
7 हजार कर्मियों की टीम संभालेगी मोर्चा
जिले में इस विशाल कार्य को संपन्न कराने के लिए 3 मास्टर ट्रेनर और 88 फील्ड ट्रेनर के मार्गदर्शन में लगभग 7 हजार शासकीय कर्मी तैनात किए गए हैं। ये कर्मी जिले की 15 चार्ज इकाइयों (तहसील व नगर निकायों) के अंतर्गत घर-घर जाकर डेटा संकलन का कार्य करेंगे।
Trending Videos