{"_id":"6a416434ce572b7ab6073bf5","slug":"clash-over-encroachment-on-government-land-in-padham-9-injured-allegations-against-the-lekhpal-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-178309-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पाढ़म में सरकारी जमीन के कब्जे पर मारपीट, 9 घायल, लेखपाल पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पाढ़म में सरकारी जमीन के कब्जे पर मारपीट, 9 घायल, लेखपाल पर आरोप
Sun, 28 Jun 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। ग्राम पाढ़म में सरकारी ऊसर भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर जैदान सिंह और रामवीर सिंह के पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। गांव मुहम्मदपुर निवासी दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने से अनिल कुमार, रघनंदन, सोनी, ओमवीर, राधा, रामवीर, छोटेलाल, प्रवीन और बृजरानी सहित नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में सीएचसी से रेफर किया गया है।
जैदान सिंह पक्ष का आरोप है कि रामवीर पक्ष के लोग जमीन पर निर्माण कार्य करना चाहते हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, संपूर्ण समाधान दिवस और मुख्यमंत्री से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शनिवार की शाम पुलिस और राजस्व टीम द्वारा मौके पर जाकर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश देकर लौटते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जैदान सिंह पक्ष ने हल्का लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडे के अनुसार, जमीन कब्जे को लेकर हुई मारपीट के घायलों का उपचार व डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मौजा पाढ़म स्थिति जमीन पर कब्जे पर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना के बाद पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। अगर सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर बवाल और हंगामा हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। मामले में लेखपाल की संलिप्तता मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार शुक्ला, एसडीएम जसराना