{"_id":"69adc199235c306fe709b329","slug":"cough-phlegm-and-fever-are-on-the-rise-with-a-large-number-of-patients-attending-the-health-fair-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-169421-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कफ, खांसी और बुखार का बढ़ा प्रकोप, आरोग्य मेले में रही मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कफ, खांसी और बुखार का बढ़ा प्रकोप, आरोग्य मेले में रही मरीजों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में मौसम में बदलाव के साथ कफ, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही सर्दी-जुकाम, बुखार और गले के संक्रमण से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में भी इन बीमारियों से परेशान मरीजों की भीड़ देखने को मिली।
जिले के 67 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार सुबह आठ बजे से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मेले में कुल 1940 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई और दवाएं प्राप्त कीं। डॉक्टरों के अनुसार इन दिनों कफ, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम के मरीज सबसे अधिक सामने आ रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामबदन राम ने विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवाद
Trending Videos