{"_id":"69f794b797b16fa9bc0fe119","slug":"dm-ramesh-ranjan-has-been-transferred-and-santosh-kumar-sharma-will-take-charge-of-the-district-firozabad-news-c-169-1-mt11005-174006-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डीएम रमेश रंजन का तबादला, संतोष कुमार शर्मा संभालेंगे जिले की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डीएम रमेश रंजन का तबादला, संतोष कुमार शर्मा संभालेंगे जिले की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 04 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
नवागत डीएम संतोष कुमार शर्मा
- फोटो : नवागत डीएम संतोष कुमार शर्मा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के डीएम रमेश रंजन का स्थानांतरण कर दिया है। उनके स्थान पर महाराजगंज के जिलाधिकारी रहे संतोष कुमार शर्मा को नया डीएम नियुक्त किया गया है।
जिले में लंबे समय से तैनात रहे रमेश रंजन को अब शासन ने अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त (राजस्व परिषद) के पद पर लखनऊ भेजा है। उनके कार्यकाल के दौरान जिले में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर काम किया गया।
रविवार रात जारी हुई तबादला सूची ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज कर दी। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नए डीएम संतोष कुमार शर्मा के सामने शहर के औद्योगिक विकास और आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव संबंधी तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित करने की मुख्य जिम्मेदारी होगी। संवाद
Trending Videos