सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth dies while painting in Udaipur, family suspects murder

Firozabad News: उदयपुर में पुताई के दौरान युवक की मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 03 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth dies while painting in Udaipur, family suspects murder
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजस्थान के उदयपुर में पुताई का काम करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काम के दौरान वह मकान से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया, वहीं परिजनों ने इसे हादसा मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।
Trending Videos

थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला नौजी निवासी सत्यप्रकाश (35) गांव शेसपुर थाना नसीरपुर निवासी ठेकेदार हंसवीर सिंह के साथ मजदूरी पर पुताई का कार्य करने उदयपुर गया था। परिजन के अनुसार, वह एक मकान में पेंटिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक गिरने की खबर आई। मृतक के परिजन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्यप्रकाश के साथ पहले मारपीट की गई और उसके बाद उसे नीचे गिराया गया, जिससे उसकी मौत हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed