सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmers' organization protested against the reinstallation of the uprooted meter.

Firozabad News: किसान संगठन ने उखाड़े मीटर दोबारा लगाने का किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 03 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers' organization protested against the reinstallation of the uprooted meter.
टूंडला के गांव नियामतपुर में बैठक करते ग्रामीणसंगठन
विज्ञापन
टूंडला। सिस्टम सुधार किसान संगठन की एक बैठक रविवार को यमुना तलहटी के गांव नियामतपुर में आयोजित की गई। बैठक में गांव से उखाड़े गए स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को दोबारा लगाने और धमकाने का विरोध किया गया। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटरों का जमकर विरोध किया।
Trending Videos




संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि गांव नियामतपुर तथा आसपास के अन्य गांवों के किसानों तथा उपभोक्ताओं ने उन स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को उखाड़कर नगला कदम सब विद्युत स्टेशन पर फेंक दिया था। इसके उपरांत विद्युत निगम द्वारा ग्रामीणों को डरा-धमकाकर उन्हीं मीटरों को दोबारा लगाया जा रहा है। उन्होंने निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। शांति भंग की धाराओं में उनके चालान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही धमकी देकर जबरन दोबारा वही मीटर लगवाए जा रहे हैं। संगठन ऐसे उपभोक्ताओं की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरुद्ध आवाज उठाएगा। बैठक में होतम सिंह, भूरी सिंह, महेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed