फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Doctor wife found dead in room in Firozabad

UP: कमरे में मिली चिकित्सक की पत्नी की लाश, गले पर हैवानियत के निशान; घर की हालत देख कांप गए परिजन

Fri, 24 Jul 2026 05:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Fri, 24 Jul 2026 05:27 PM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। एक महिला का शव घर में पड़ा मिला। परिजन ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Doctor wife found dead in room in Firozabad
फिरोजाबाद में कमरे में मिला महिला का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर में स्टेशन रोड पर घर पर अकेली रह रही महिला का शव कमरे में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। हत्याकांड की जानकारी तब हो सकी, जब पड़ोसी महिलाओं ने उन्हें किसी काम के चलते फोन किए। उनके घर पर ताला  लगा हुआ था। फोन रिसीव न होने पर उन्होंने मृतका के बेटे को जानकारी दी। बेटा घर पहुंचा, तो हत्याकांड की जानकारी हो सकी। घर के अंदर महिला की लाश पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।  
विज्ञापन


मक्खनपुर में स्टेशन रोड निवासी सरोज पत्नी स्व. राम वकील घर में अकेली थी। बताया गया है कि क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग देखे गए। पड़ोस में रहने वाली महिला ने सरोज को फोन किए। लेकिन सरोज ने फोन नहीं उठाया। इस पर बेटे सिद्धार्थ को सूचना दी। खैरगढ़ अस्पताल में फार्मासिस्ट पद पर तैनात सिद्धार्थ माैके पर पहुंचे। घर में बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने ताला तोड़कर मकान का दरवाजा खोला तो अंदर महिला का शव पड़ा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed