सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Drinking water crisis due to power cut, water was available only for half an hour in the evening

Firozabad News: बिजली कटौती से पेयजल संकट, शाम को आधे घंटे ही मिला पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 13 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis due to power cut, water was available only for half an hour in the evening
विज्ञापन
एसपीएस पर मशीनों की मरम्मत तेज

फिरोजाबाद। आसफाबाद फीडर से बिजली आपूर्ति में लगे कट के कारण बुधवार को सैलई स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) पांच घंटे बंद रहा। इस सप्ताह दूसरी बार हुई इस कटौती से शाम की पाली में जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई और घरों में महज 20 से 30 मिनट ही पानी मिल सका। एक्सईएन सतीश कुमार ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल टंकियां नहीं भर सकीं, जिससे संकट खड़ा हुआ।
दूसरी ओर वर्षा पूर्व शहर में जलभराव रोकने के लिए सीवेज पंपिंग स्टेशनों (एसपीएस) पर खराब मशीनों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जलकल विभाग ने सुहागनगर, मालवीय नगर, दीदामई और हिमांयुपुर के स्टेशनों पर जांच तेज कर दी है। महाप्रबंधक जलकल संजीव कुमार के मुताबिक, मशीनों को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि बरसात के दौरान गंदे पानी की त्वरित निकासी सुनिश्चित हो सके और सड़कों पर जलभराव न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed