सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Emphasis on preservation of Sanatan culture in Hindu conference

Firozabad News: हिंदू सम्मेलन में सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 07 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on preservation of Sanatan culture in Hindu conference
भारौल में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उमडी भीड  - फोटो : भारौल में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उमडी भीड
विज्ञापन
सिरसागंज। अरांव क्षेत्र के ग्राम भारौल में हिंदू सम्मेलन शनिवार को सामाजिक एकता का केंद्र बना। जय श्री राम व भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। संतों के सानिध्य में आयोजित इस सम्मेलन ने समाज को जातिवाद से ऊपर उठकर एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया।
Trending Videos

वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि राष्ट्र की शक्ति एकता में ही निहित है। मुख्य वक्ता और क्षेत्र सहसंपर्क प्रमुख डॉ. हरीश रौतेला ने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत है। जब दुनिया की अन्य सभ्यताओं का उदय भी नहीं हुआ था, तब हमारी संस्कृति विश्व का मार्गदर्शन कर रही थी। आज समय की मांग है कि हम अपनी जड़ों की ओर लौटें और संगठित होकर राष्ट्र को शक्तिशाली बनाएं। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक और पूर्व विधायक उर्मिला यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर उनके साथ अनुजेश प्रताप यादव, पूज्य नरेंद्र नाथ महाराज और वीरेंद्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed