{"_id":"698784ca46e01899f0061533","slug":"tourism-minister-inaugurated-a-cowshed-constructed-at-a-cost-of-rs-165-crore-firozabad-news-c-169-1-mt11005-167172-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पर्यटन मंत्री ने 1.65 करोड़ की लागत से बनी गोशाला का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पर्यटन मंत्री ने 1.65 करोड़ की लागत से बनी गोशाला का किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कान्हा गोशाला का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए साथ में डीएम रमेश रंजन। स
- फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कान्हा गोशाला का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए साथ में डीएम रमेश रंजन। स्रोतः प्रशासन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/एका। प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने शनिवार को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर पंचायत एका के ग्राम मछिरयाई में 1.65 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित कान्हा गोशाला का उद्घाटन किया। 500 गोवंशों की क्षमता वाली यह गोशाला निराश्रित पशुओं के संरक्षण के लिए खोली है।
मंत्री ने प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों का भी लोकार्पण किया। राजकीय हाईस्कूल नियामतपुर (टूंडला) में 47.46 लाख की लागत से मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (नगला सिरसागंज) में 47.46 लाख की लागत से आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल।
जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश सुशासन और भयमुक्त वातावरण की मिसाल बन चुका है। यही कारण है कि देश-विदेश के उद्यमी यहां निवेश के लिए लालायित हैं। भाजपा सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोशाला का नियमित निरीक्षण करें ताकि गोवंशों की सेवा में कोई कमी न रहे। जिले में पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए मंत्री ने बताया कि जनपद में विश्व स्तरीय ग्लास म्यूजियम का निर्माण हो रहा है। रपड़ी जैसे ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। बाबा नीम करौली और सामौर धाम जैसे धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण जारी है। इसके बाद मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत विपनेश कुमार और इब्राहिम खान को चेक सौंपे गए। स्वयं सहायता समूह की सपना, ललिता और उषा देवी को चेक व प्रशस्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रूपादेवी, धनपाल, संजय, धनबती और रहमत सहित अन्य लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपी गईं।
डीएम रमेश रंजन ने कहा कि विकास कार्यों को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, सीडीओ, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत और चेयरमैन मायादेवी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
Trending Videos