{"_id":"6987843b829be2d2c3045679","slug":"protest-against-the-web-series-bhuskhar-pandit-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-167151-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घूसखोर पंडत वेब सीरीज के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घूसखोर पंडत वेब सीरीज के विरोध में प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय व अन्य। स्
- फोटो : नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय व अन्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा ने वेब सीरीज घूसखोर पंडत पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय को सौंपा। उन्होंने कहा यदि इस फिल्म को नहीं रोका गया तो महासभा आंदोलन करने को बाध्य होगी। ब्राह्मण महासभा ने विरोध स्वरूप जुलूस निकाल विरोध करते हुए फिल्म का पुतला जलाया।
भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार को महासभा के पदाधिकारी सदर तहसील स्थित नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि घूसखोर पंडत वेब सीरीज में ब्राह्मण समाज को अपमान किया जा रहा है। मेरा कहना है कि फिल्म डायरेक्टर आए दिन ठाकुर ब्राह्मण वैश्य को टारगेट करते हैं उन्हें खलनायक दिखाने का प्रयास करते हैं। ठाकुर मोहन सिंह चौहान व अशोक गर्ग ने कहा कि आए दिन ऐसी मूवी आती है जिसमें समाज का अपमान होता है ऐसा लगता है कि विदेश से इन लोगों को धन देकर समाज के खिलाफ नफरत पैदा करना चाहते हैं इस मूवी पर तुरंत रोक लगाई जाए। अन्यथा सवर्ण महासभा में ज्ञापन देने वालों में नरेश चंद्र अरेले, एसके भटनागर,सनी भटनागर,अशोक श्रोत्रिय, सोनू शर्मा शामिल थे।
इधर ब्राह्मण महासभा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा उर्फ गुड्डा पहलवान ने घूसखोर पंडत फिल्म के विरोध में हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। ब्राह्मण समाज का अपमान बंद करो और संकीर्ण मानसिकता नहीं चलेगी सहित अनेक नारे लगा रहे थे। विरोध स्वरूप कोटला चुंगी चौराहे पर फिल्म के पुतला को जलाया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के काफी लोग मौजूद थे। इस दौरान वीनेश भाई, हर्षित शर्मा, बाबी शर्मा, हिमांशु शर्मा, मोहन ठाकुर, भूरा बजरंगी, प्रदीप श्रीवास्तव, अतुल गुप्ता, संजीव शर्मा शामिल थे।
Trending Videos