{"_id":"69d2a063b5d065ace003b720","slug":"encounter-with-buffalo-thieves-three-criminals-shot-seven-arrested-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-171741-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भैंस चोरों से मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भैंस चोरों से मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली, सात गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने रविवार को एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय भैंस चोर गिरोह के सात शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की भैंस, उसका बच्चा, हथियार और वारदात में इस्तेमाल होने वाले लोडर वाहन (मैक्स पिकअप) को बरामद किया है।
एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि 3 अप्रैल को एका क्षेत्र से भैंस चोरी होने के मामले में पुलिस की टीमें सक्रिय थीं। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चोर मैक्स पिकअप से नगला धारू के पास किसी नई वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने जब संदिग्ध वाहन को रोकने का इशारा किया, तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान उनका वाहन कच्ची मिट्टी में फंस गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश सलीम उर्फ धूमी निवासी भोपतपुर थाना निधौलीकलां, एटा, कल्लू उर्फ फिरोज निवासी शेखनपुर थाना फरिहा, फिरोजाबाद, और जुम्मन शाह निवासी ईखू थाना फरिहा के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे उनके चार साथियों शहजाद निवासी रशेमर थाना कुरावली, मैनपुरी, अफसर निवासी मुस्तफाबाद थाना जसराना, फैजल निवासी मुस्तफाबाद, जसराना और राहुल निवासी गढी भादौं, पिलुआ, एटा को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शातिर अपराधियों पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज
पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह रात के समय ग्रामीण इलाकों में घरों के बाहर बंधी भैंसों को चोरी कर पिकअप से कट्टीघरों में ले जाकर बेच देता था। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। जुम्मन खां शातिर अपराधी है। इस पर दो दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। सलीम और कल्लू पर भी लगभग एक-एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाशों के पास से चोरी की एक भैंस और उसका बच्चा, 3 अवैध तमंचे और कारतूस, वारदात में प्रयुक्त मैक्स पिकअप गाड़ी और चोरी की भैंस बेचने से मिले 14 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।
Trending Videos