सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra’s Itaura Selected as Smart Gram Panchayat with High-Tech Facilities

UP: इटौरा बनी आगरा मंडल की पहली स्मार्ट ग्राम पंचायत, अब गांव में ही मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएं

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के बरौली अहीर ब्लॉक की ग्राम पंचायत इटौरा को स्मार्ट ग्राम पंचायत के रूप में चुना गया है। अब यहां इंटरनेट, स्मार्ट टीवी, सीसीटीवी, सोलर पैनल और डिजिटल सेवाओं जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Agra’s Itaura Selected as Smart Gram Panchayat with High-Tech Facilities
स्मार्ट ग्राम पंचायत - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार

वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत डॉ. राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण योजना के तहत आगरा मंडल में आगरा जनपद के ब्लॉक बरौली अहीर स्थित ग्राम पंचायत इटौरा का स्मार्ट ग्राम पंचायत के रूप में चयन किया गया है। शासन द्वारा चयनित स्मार्ट ग्राम पंचायतों में आधुनिक तकनीकी संसाधनों के माध्यम से पंचायत व्यवस्था को सशक्त और पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
Trending Videos

स्मार्ट ग्राम पंचायत योजना के तहत पंचायत कार्यालय में उच्च गुणवत्ता की इंटरनेट सुविधा, स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, रूफटॉप सोलर पैनल एवं डिजिटल सेवाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन सेवाओं का विकास, प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रभावी डाक्यूमेंटेशन व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ अधिक सुगमता और शीघ्रता से प्राप्त हो सकेगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत की आय के स्रोतों को बढ़ाने हेतु नवीन तकनीकों और प्रक्रियाओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

ग्रामवासियों के लिए गौरव की बात
ग्राम प्रधान गौरव चौधरी ने चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इटौरा का स्मार्ट ग्राम पंचायत के रूप में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि ग्रामवासियों के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। हमारी प्राथमिकता रहेगी कि शासन की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करते हुए पंचायत को डिजिटल, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए। हम इटौरा को एक आदर्श और मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed