सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Chhibramau Youth Found Dead on Highway Bike and Helmet Missing Robbery-Murder Suspected

UP: ससुराल जाने के लिए घर से निकला था युवक, रास्ते में हो गई मौत; दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

मैनपुरी बेवर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर छिबरामऊ निवासी दीपांशू चतुर्वेदी का शव संदिग्ध हालत में मिला। मौके से बाइक, हेलमेट और सामान गायब मिलने पर लूट के बाद हत्या की चर्चा है, जबकि पुलिस सड़क हादसे की जांच कर रही है।

Chhibramau Youth Found Dead on Highway Bike and Helmet Missing Robbery-Murder Suspected
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हाइवे पर छिबरामऊ के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, मौके पर युवक की बाइक हेलमेट व जेब में रखा पर्स आदि भी गायब मिले। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। लोगों में लूट के दौरान हत्या की चर्चा है। हालांकि अभी तक परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। 
Trending Videos

थाना क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 34 पर बझेरा दौलतपुर ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह जनपद कन्नौज के इंदिरा नगर छिबरामऊ निवासी 37 वर्षीय दीपांशू चतुर्वेदी का शव पड़ा मिला। चेहरे पर चोट थी और नीला पड़ गया था। मौके पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक के परिजन भी आ गए। पिता मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि पुत्र दीपांशू बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे ससुराल भोगांव जाने की बात कह कर निकला था। मगर, वह ससुराल नहीं पहुंचा, देर रात सूचना मिली कि पुत्र नेशनल हाइवे पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर तलाश किया, मगर बेटा नहीं मिला। सुबह बेटे का शव मिला। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। वहीं मौके से पुलिस को मृतक की बाइक, हेलमेट आदि सामान न हीं मिला है। चर्चा है कि युवक के साथ लूट की गई और फिर हत्या कर दी गई। हालांकि अभी परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। एसपी सिटी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed