{"_id":"69e692dd505f991a4a03e83b","slug":"farmers-will-be-able-to-sell-wheat-without-farmer-registry-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-157955-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: फार्मर रजिस्ट्री के बिना गेहूं बेच सकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: फार्मर रजिस्ट्री के बिना गेहूं बेच सकेंगे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं विक्रय करने में रोड़ा बन रही फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। किसान अब फार्मर रजिस्ट्री के बिना ही अपना गेहूं क्रय केंद्रों पर आसानी से बेच सकेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है। जनपद में इस समय कुल 407000 किसान पंजीकृत है, जिसमें से 265000 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है। वर्तमान में करीब 142000 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। 30 मार्च से शुरू हुई गेहूं खरीद में जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई थी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बिना फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण के किसान अपना गेहूं नहीं बेच पा रहे थे। ऐसे में सरकार ने किसानों को राहत देते हुए निर्देश दिए कि बिना फार्मर रजिस्ट्री के ही किसानों से गेहूं खरीदा जाए। आगरा मंडल की बात करें तो अब तक करीब 7037 टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। वहीं जनपद में 20 अप्रैल सुबह 4 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार गेहूं खरीद के लिए कुल 66 क्रय केंद्र बनाए गए थे। इन क्रय केंद्रों पर अब तक करीब 186 किसानों ने अपना गेहूं विक्रय किया है। अब तक करीब 1150.58 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जिसके सापेक्ष करीब 2 करोड़ 99 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि किसानों को अब गेहूं विक्रय के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है, सत्यापन जारी रहेगा। वहीं उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर इस समय कहीं भी वारदाने की कोई भी समस्या नहीं है। विभाग के पास पर्याप्त संख्या में वारदाना मौजूद है, जिन किसानों का गेहूं बारिश में भीग चुका है वह उसे सुखाने के बाद क्रय केंद्र पर विक्रय कर सकते हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X