सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Adequate power supply for irrigation of crops

Mainpuri News: फसलों की सिंचाई को पर्याप्त मिले विद्युत आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 21 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Adequate power supply for irrigation of crops
विज्ञापन
मैनपुरी। एलाऊ क्षेत्र के मंछना विद्युत फीडर पर सोमवार को किसानों ने सिंचाई के लिए दिन में बिजली आपूर्ति करने की मांग की। फीडर पर मौजूद अवर अभियंता को फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग की।राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजनंदन राजपूत के नेतृत्व में अंबरपुर, नगला गहियर, रुपपुर, लालपुर के किसान सोमवार को मंछना फीडर पर पहुंचे। नारेबाजी करने के बाद अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान समय में आपूर्ति समय में बदलाव एवं कम आपूर्ति मिलने से फसलों की सिंचाई करने में किसानों को परेशानी हो रही है।ज्ञापन में बताया कि खेतों में खड़ी मक्का और मूंगफली की फसलों की सिंचाई करने के लिए किसानों की दिक्कत बढ़ रही हैं। ज्ञापन में मांग की कि सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक नियमित बिजली आपूर्ति की जाए। ताकि सिंचाई कार्य आसानी से हो सके। किसानों ने जेई से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की। जेई ने किसानों को बताया कि खेतों में गेहूं की पकी फसल के कारण सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव किया गया है। फसल कटने के बाद आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। रामदीन, सर्वेश, महावीर, गजराज, वीरपाल, दयाराम मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed