सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ten Month Old Infant Dies Three Hours After Vaccination in mainpuri

वैक्सीन लगने के तीन घंटे में माैत: 10 माह के बच्चे को लगा टीका, उल्टियां होने के बाद इकलाैते बेटे ने तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Thu, 23 Apr 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में वैक्सीन लगने के बाद तीन घंटे बाद 10 माह के बच्चे की माैत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। इकलाैते बेटे की माैत से परिवार में कोहराम मच गया। 

ten Month Old Infant Dies Three Hours After Vaccination in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव देवगंज में बुधवार को टीकाकरण अभियान में वैक्सीन लगवाने के बाद 10 माह के मासूम की हालत बिगड़ गई। तीन घंटे बाद मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजन ने आशा और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी होने के बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
Trending Videos


गांव देवगंज निवासी अरविंद कुमार बहेलिया के 10 माह के इकलौते पुत्र आरव को जन्म लेने के बाद कोई टीका नहीं लगा था। 10 माह का होने के बाद आशा आरती चौहान, एएनएम नीतू सिंह बुधवार को अरविंद कुमार के घर पहुंची। यहां बच्चे का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। अरविंद और उनकी पत्नी शिवानी ने टीका लगवाने से मना किया। लेकिन जब आशा और एएनएम ने आश्वासन दिया कि बच्चे को कुछ नहीं होगा, सभी बच्चों का टीकाकरण होना है, आपके बच्चे को भी टीका लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पत्नी शिवानी ने प्राथमिक विद्यालय पर लगे शिविर में पहुंचकर बच्चे को वैक्सीन लगवाई। अरविंद का आरोप है कि वहां से निकलते ही उनके मासूम बच्चे को उल्टियां शुरू हो गईं। काफी देर तक घरेलू उपचार हुआ। परिजनों को ऐसा लगा कि गर्मी के कारण ऐसा हो सकता है। लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती गई।

 

आशा और एएनएम को इस बात की सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद और कोई इंजेक्शन नहीं लगेगा और कोई दवाई नहीं दी जाएगी। उनकी बातों पर भरोसा किया तो बच्चे की तबीयत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। 10 माह के बच्चे की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अरविंद ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत कर जांच की मांग की है।

 

चिकित्साधीक्षक सुल्तानगंज डॉक्टर पपेंद्र कुमार ने बताया की वैक्सीनेशन से खतरा नहीं हो सकता। जिस वॉयल से आरव को टीका लगा है उसी से चार और बच्चों को भी टीका लगाया गया है, बाकी सभी सुरक्षित हैं। मौत का कारण कुछ और हो सकता है।

मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। शुक्रवार को डब्लूएचओ की टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। वैसे वैक्सीनेशन से मौत का खतरा नहीं होता। -डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ

ये भी पढ़ें-UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, इस लिंक पर करें क्लिक; सामने होगा परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed