{"_id":"69e693233e5556eba40c41fa","slug":"five-patients-died-due-to-diarrhea-fever-and-heart-attack-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-157917-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: डायरिया, बुखार और हार्टअटैक से पांच मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: डायरिया, बुखार और हार्टअटैक से पांच मरीजों ने तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो 4 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। लगातार बढ़ता तापमान लोगों को बीमार कर रहा है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे पांच मरीजों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे डायरिया और एक मरीज बुखार से पीड़ित था। दो अन्य मरीजों को हृदयघात पड़ा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 44 मरीजों को भर्ती कराया गया। बढ़ते तापमान का असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। अचानक मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। विशेषकर पेट दर्द, बुखार और डायरिया सहित हृदयघात के मरीज बढ़े हैं। शहर के मोहल्ला महालक्ष्मीपुर निवासी प्रभा (54) पत्नी सुखवीर को सीने में तेज दर्द के चलते रविवार की दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह करीब 2 बजे उन्हें अचानक अटैक पड़ा और उनकी मौत हो गई। भोगांव के गांव चांदा निवासी महिमा (1 माह) पुत्री पुष्पेंद्र को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार की रात 1:40 बजे परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। औंछा थाना क्षेत्र के गांव ईसई खास निवासी अमन (14) पुत्र हरिओम रविवार को अचानक उल्टी दस्त होने लगे। परिजन ने उसे एक निजी डॉक्टर से उपचार दिलाया। सोमवार की सुबह परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बम्हौरी निवासी भागीरथ (70) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार की देर शाम परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला अग्रवाल निवासी हरिओम (45) को रविवार की शाम हृदयघात पड़ा परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चार मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे। एक महिला की उपचार के दौरान हृदयघात पड़ने से मौत हो गई।
-- -
लू से बचाव के लिए बन बातों पर दें ध्यान
- बच्चों को धूप में खेलने से रोकें।
- बुजुर्गों को दोपहर में बाहर जाने से बचाएं।
- उनके खानपान और पानी पीने पर विशेष ध्यान दें।
- घर में ठंडी और हवादार व्यवस्था सुनिश्चित करें।
- नींबू पानी का सेवन करें
- नारियल पानी का सेवन करें
- छाछ खीरा, तरबूज, पपीता का सेवन करें
- ओआरएस का घोल, ग्लूकोज ड्रिंक और पानी ज्यादा पिएं
Trending Videos
लू से बचाव के लिए बन बातों पर दें ध्यान
- बच्चों को धूप में खेलने से रोकें।
- बुजुर्गों को दोपहर में बाहर जाने से बचाएं।
- उनके खानपान और पानी पीने पर विशेष ध्यान दें।
- घर में ठंडी और हवादार व्यवस्था सुनिश्चित करें।
- नींबू पानी का सेवन करें
- नारियल पानी का सेवन करें
- छाछ खीरा, तरबूज, पपीता का सेवन करें
- ओआरएस का घोल, ग्लूकोज ड्रिंक और पानी ज्यादा पिएं

कमेंट
कमेंट X