सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Workers Protest at Agra Municipal Office Over Sewer and Road Problems

Agra: सीवर-सड़क समस्या पर भड़के कांग्रेसी, नगर निगम कार्यालय पर किया जोरदार हंगामा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के केके नगर क्षेत्र में सीवर, सफाई और टूटी सड़कों की समस्या को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
 

Congress Workers Protest at Agra Municipal Office Over Sewer and Road Problems
सीवर-सड़क समस्या पर भड़के कांग्रेसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित केके नगर में उफनाते सीवर, टूटी सड़कों समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने पर जिला युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए धरना दिया। नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन ने कहा कि केके नगर, शिवा कुंज गली नंबर 9 में नियमित सफाई नहीं होती है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां और सीवर उफना रहे हैं। सड़कें टूटी हैं और स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। कई बार ज्ञापन देने पर भी सुनवाई नहीं हुई। जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अजय वाल्मीकि, दानिश सिद्दीकी, रवि वाल्मीकि, विकास माहौर, सलमान कुरैशी, अमल गुप्ता, सैफ कुरैशी, मोहम्मद शाहबाज आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed