{"_id":"69e20f518415fc133e00b210","slug":"mercury-will-reach-43-1-degrees-celsius-two-day-heat-alert-will-be-issued-know-entire-week-weather-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरस रही आग: 43.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा पारा; दो दिन भीषण गर्मी का अलर्ट; पूरे सप्ताह रहेगी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरस रही आग: 43.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा पारा; दो दिन भीषण गर्मी का अलर्ट; पूरे सप्ताह रहेगी आफत
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को 43.1 डिग्री तापमान और तेज लू चलने की चेतावनी दी है।
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एटा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से चली लू ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ेगा व एक सप्ताह के भीतर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Trending Videos
शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाए रखा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। किसान भी मौसम के बदले मिजाज से चिंतित हैं क्योंकि गेहूं की कटाई अंतिम चरण में है मौसम खराब हुआ तो फसल को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि 22 अप्रैल तक पारा 42 डिग्री के पार जा सकता है। गर्म हवाएं मैदानी क्षेत्रों में पहुंच रही हैं जिससे लू का असर तेज होगा। भीषण गर्मी का असर फसलों पर भी दिखने लगा है। खीरे समेत कई सब्जियों की फसल मुरझाने लगी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि तेज तापमान मूंग, उड़द जैसी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित होगा वहीं बेल वाली सब्जियां झुलसने लगी हैं और कीटों का प्रकोप भी बढ़ सकता है।
दोपहर 12 से 4 बजे तक न निकले घर से बाहरः
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गर्मी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि तापमान 40 डिग्री पार होते ही डिहाईड्रेशन व हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन जरूरी है।

घट सकता है 10 से 15 प्रतिशत दूध उत्पादनः
गर्मी का असर पशुओं पर भी पड़ रहा है। जिला पशु चिकित्सक अधिकारी आरपी शर्मा ने बताया कि तापमान बढ़ने से दुधारू पशुओं में हीट स्ट्रेस बढ़ जाता है जिससे दूध उत्पादन 10 से 15 प्रतिशत तक घट सकता है। पशुओं को छायादार स्थान पर रखने और उन्हें नियमित रूप से पानी पिलाने की सलाह दी गई है। जिले में बीते छह दिनों में तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अवागढ़ मौसम विज्ञान प्रभारी एसके सिंह का मानना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और तीखी होगी तेज रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी जिससे लू का असर और अधिक महसूस होगा।

आने वाले दिनों में तापमान- दिनांक न्यूनतम अधिकतम
18-अप्रैल 27.3 42.7
19- अप्रैल 27.0 43.1
20- अप्रैल 27.3 42.6
21- अप्रैल 27.2 42.3
18-अप्रैल 27.3 42.7
19- अप्रैल 27.0 43.1
20- अप्रैल 27.3 42.6
21- अप्रैल 27.2 42.3