सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth’s Body Found in Empty Plot Room  Police Probe Underway

Agra: खाली प्लॉट की कोठरी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के बमरौली कटारा क्षेत्र में खाली प्लॉट की कोठरी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के लिए सीसीटीवी व गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Youth’s Body Found in Empty Plot Room  Police Probe Underway
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के बरौली अहीर में शुक्रवार को बमरौली कटारा क्षेत्र के एक खाली प्लॉट की कोठरी में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। घटना करीब सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। सफाई कार्य के दौरान लाश मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गी।  पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार आगरा-फतेहाबाद रोड पर रमाडा के निकट अम्बे इंटरप्राइजेज के सामने स्थित एक खाली प्लॉट में यह शव मिला। प्लॉट के मालिक राजेंद्र सिंह सफाई कराने पहुंचे थे, तभी उनकी नजर कोठरी के अंदर पड़े शव पर पड़ी। शव देखते ही उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर  थाना बमरौली कटारा  थानाध्यक्ष फोर्स के मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना बमरौली कटारा प्रभारी ने बताया की  शव की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है। शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed