{"_id":"69f789c87e5ece0d000aed76","slug":"fake-riot-information-spreads-panic-police-arrive-within-four-minutes-firozabad-news-c-169-1-mt11005-174005-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दंगे की फर्जी सूचना से फैली सनसनी, चार मिनट में पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दंगे की फर्जी सूचना से फैली सनसनी, चार मिनट में पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 03 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण नई बस्ती क्षेत्र में रविवार रात दंगे की सूचना से पुलिस महकमे में अचानक हलचल मच गई। वायरलेस सेट पर सूचना मिलते ही थाना दक्षिण समेत आसपास के थानों की पुलिस फोर्स तत्काल हरकत में आ गई और कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली। हालांकि बाद में खुलासा हुआ कि यह पूरी कवायद पुलिस के रेस्पांस टाइम को परखने के लिए की गई एक मॉक ड्रिल थी।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कंट्रोल रूम से रविवार रात करीब पौने आठ बजे दंगे की सूचना प्रसारित की गई थी। सूचना मिलते ही थाना दक्षिण के इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह महज चार मिनट में मौके पर पहुंच गए। उनके बाद पीआरवी, क्यूआरटी टीम और अन्य थानों के प्रभारी भी क्रमवार पहुंचते गए।
इस दौरान उत्तर इंस्पेक्टर अंजीश कुमार, रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव दुबे और रसूलपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार भी निर्धारित समय के भीतर मौके पर पहुंच गए। जब पुलिसकर्मियों को यह जानकारी मिली कि यह केवल अभ्यास था, तो सभी ने राहत की सांस ली।
एसपी सिटी ने बताया कि सभी थाना प्रभारी तय समय में मौके पर पहुंचने में सफल रहे, जिससे पुलिस की तत्परता का आकलन किया गया। इसके बाद सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
Trending Videos