{"_id":"69d2a07ede4e8e9af10c45c0","slug":"fight-over-cold-drink-rates-6-booked-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-171748-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कोल्डड्रिंक के रेट के विवाद में मारपीट, 6 पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कोल्डड्रिंक के रेट के विवाद में मारपीट, 6 पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाईवे स्थित गुराऊ टोल प्लाजा पर रविवार सुबह बरात की बस में सवार युवकों और कैंटीन संचालक के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद कोल्डड्रिंक के दाम पर शुरू हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 6 लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया है।
पुलिस के अनुसार, कानपुर के किदवई नगर निवासी एक युवक की बरात आगरा गई थी। रविवार सुबह करीब 5 बजे बरात आगरा से वापस कानपुर लौट रही थी। गुराऊ टोल प्लाजा के पास बस रुकने पर उसमें सवार नफीश अहमद, समीम अहमद, नसीम अहमद और फाहात निवासीगण कानपुर बस से उतरे और श्याम मोहन उर्फ विपिन की कैंटीन पर कोल्डड्रिंक लेने पहुंचे। यहां कोल्डड्रिंक के रेट को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची सिरसागंज पुलिस ने कानपुर के नफीश, समीम, नसीम और फाहात के साथ-साथ दूसरे पक्ष के बलवीर और महेंद्र को हिरासत में लेकर शांतिभंग में पाबंद कर दिया। इंस्पेक्टर वैभव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया।
Trending Videos