{"_id":"6a4166f9bca287f0ce0e5221","slug":"fire-breaks-out-in-ravines-controlled-before-reaching-crops-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-178383-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बीहड़ में लगी आग, फसल तक पहुंचने से पहले काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बीहड़ में लगी आग, फसल तक पहुंचने से पहले काबू
Sun, 28 Jun 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
थाना नगला खंगर क्षेत्र के जंगल में आग लगने से उठती लपटें। स्त्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव परियर के बीहड़ में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। इसी दौरान उरावर से आगे बीहड़ के दूसरे हिस्से में भी आग भड़क उठी।
आग लगने से क्षेत्र में काला धुआं आसमान तक फैल गया और ग्रामीणों में खलबली मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की एक गाड़ी की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से पास में खड़ी मक्का की फसल को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।