सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire broke out in the cable box of the transformer, power supply was disrupted.

Firozabad News: ट्रांसफॉर्मर के केबल बॉक्स में लगी आग, आपूर्ति रही बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 30 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the cable box of the transformer, power supply was disrupted.
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एटा रोड स्थित चौमुखी मंदिर के पास रखे ट्रांसफॉर्मर के केबिल बॉक्स में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
Trending Videos


स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तुरंत विद्युत विभाग और दमकल को दी। एहतियातन विभाग ने बिजली सप्लाई बंद कर दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के चलते ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ने से यह घटना हुई। एसडीओ हरी सिंह के अनुसार आग में केबिल बॉक्स जल गया था, जिसे विद्युतकर्मियों ने ठीक करके आपूर्ति को सुचारू कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed